27 अगस्त का राशिफल

astrology1

मेष- अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। मनोबल ऊंचा बना रहेगा। भाग्य की प्रबलता रहेगी। कार्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखें।

वृष- करियर कारोबार में बेहतर बने रहेंगे। अनावश्यक मेहनत करने की अपेक्षा स्मार्ट तरीके से काम करने का प्रयास करें। सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन- जीवनसाथी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकता है। भूमि भवन से जुड़े मामले फलेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क- धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें। समझ और सतर्कता से कार्यों में गति लाएं। महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल बढ़ाने का समय है।

सिंह- अत्यावश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की सोच रखें। मन की बात कहने में संकोच से बचें। विद्यार्थी बेहतर बने रहेंगे।

कन्या- बड़ा सोचें और सबको साथ लेकर चलें। संकीर्णता और स्वार्थ से क्षणिक लाभ तो मिल सकता है लेकिन बड़ी उपलब्धि ओझल हो सकती है।

तुला- जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। नौकरीपेशा अपेक्षाकृत अच्छा करेंगे। आलस्य से बचें। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रहेगी।

वृश्चिक- सुख सौख्य सहजता बनी रहेगी। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। करियर कारोबार के सिलसिले में यात्रा संभव है। परिजनों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ें।

मकर- साहस पराक्रम बढ़ेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि रह सकती है। रिश्ते मधुर रहेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। जनसंपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

कुंभ- आर्थिक मोर्चें पर बेहतर बने रहेंगे। आय के साथ बचत पर भी जोर रहेगा। वाणी व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन- शुभता सक्रियता बनी रहेगी। करियर कारोबार में उछाल के संकेत हैं। मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …