6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मेघालय की चोकपोट, केरल की अरूविक्करा, त्रिपुरा की दो सीटें प्रतापगढ़ और सुरमा, मध्य प्रदेश की गरोठ और तमिलनाडु की राधाकृष्णनगर विधानसभा सीट के लिए आज उप चुनाव हो रहा है। गौरतलब है कि राधाकृष्ण नगर सीट से तमिलनाडु की सीएम जयललिता चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर चुनाव मैदान में कुल 28 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री जयललिता और भाकपा के सी. महेंद्रन के बीच है। उधर, मध्यप्रदेश की एक सीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की साख दांव पर है। कांग्रेस महासचिव दिग्वविजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर भाजपा के एक नेता को फ़ोन पर चुनाव जिताने के लिए लालच देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से विपक्ष ने राज्य में सरकार को पूरी तरह से घेर लिया।
Tags 6 विधानसभा सीटों उपचुनाव केरल तमिलनाडु त्रिपुरा मतदान शुरू मध्य प्रदेश मेघालय
Check Also
आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश
आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …