यूपी में 9 सितंबर को BJP की ‘हुंकार रैली’

bjp

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रदेश सरकार पर राज्य में भय, निराशा, अराजकता एवं अव्यवस्था का वातावरण निर्मित करने का आरोप लगाते हुए आगामी 9 सितंबर को मथुरा में एक विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय किया है।इसकी अगुआई पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर करेंगे। उनके साथ रैली के प्रमुख वक्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला एवं क्षेत्रीय सांसद हेमामालिनी भी शामिल होंगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल ने आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान पार्टी के सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। आए दिन दंगे-फसाद, लूटमार, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं। अवांछित तत्वों का बोलबाला है। आम आदमी त्रस्त है। उसे न न्याय मिल रहा है और न सरकारी योजनाओं का कोई लाभ। इस पर भी हर तरफ भ्रष्टाचार हावी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का शोषण हो रहा है। स्थानीय स्तर पर यमुना शुद्धीकरण में शिथिलता, व्यापारियों का शोषण, किसानों को फसल मुआवजा न देना जैसे मुद्दे हावी हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …