वरिष्ठ भाजपा नेता आरिफ बेग का निधन

bjp21-414x2461

वरिष्ठ भाजपा नेता आरिफ बेग का आज सुबह यहां अपने निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।बेग के छोटे पुत्र नूरूल हसन बेग ने बताया कि आज सुबह नौ बजे बेग को घर पर अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उन्हें मधुमेह की बीमारी भी थी। उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं।

मध्यप्रदेश से दो दफा लोकसभा के सांसद रहे बेग पहली बार भारतीय लोक दल के टिकट पर वर्ष 1977 में लोकसभा के लिये चुने गये थे। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. शंकर दयाल शर्मा को पराजित किया था। डॉ शर्मा बाद में देश के राष्ट्रपति बने।

हसन ने बताया कि इसके बाद बेग को केन्द्रीय मंत्री बनाया गया था। बेग के पुत्र ने बताया कि वर्ष 1989 में बैतूल से कांग्रेस के असलम शेर खान को पराजित कर बेग दूसरी बार लोकसभा के लिये निर्वाचित हुए थे।उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 में बेग भाजपा छोड़कर कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे, लेकिन वर्ष 2003 में वह कांग्रेस छोड़कर पुन: भाजपा में शामिल हो गये।

वर्ष 2003 में वह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बने, लेकिन यह चुनाव वह हार गये।हसन ने बताया कि उनके पिता वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान कुशाभाउ ठाकरे और अन्य भाजपा नेताओं के साथ 19 माह तक जेल में बंद रहे थे। 

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *