पत्नी पर फायरिंग के आरोप में कर्नाटक में व्यक्ति को किया पुलिस ने गिरफ्तार

कर्नाटक में पुलिस ने बेलागवी जिले के अथानी शहर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी पत्नी पर गोली चलाई।विजयपुरा जिले के सिंधगी के शिवानंद के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जो इस घटना में बाल-बाल बच गई।

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोपी को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते तीन महीने पहले छोड़ दिया था।पति शिवानंद ने कई मौकों पर उसे वापस लौटने की गुहार लगाई थी।

पत्नी अपने माता-पिता के घर पर रहने लगी थी और पति के घर वापस नही आई तो उसने पत्नी को मारने की धमकी दी।इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शिवानंद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और गोली चला दी।बाद में उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *