भारत-अमेरिका के 16वें संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास को देखकर डरे पाकिस्तान और चीन

बीकानेर में भारत-अमेरिका के बीच 8 फरवरी से शुरू हुए 16वें संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास का 20 फरवरी यानी कल समापन हुआ। यह बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ है। एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका की सेना के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास चला।

इस युद्धाभ्यास के आखिरी दिन दोनों देशों की सेनाओं ने  जबरदस्त सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास की  गूंज चीन से लेकर पाकिस्तान तक सुनाई दी। इस युद्धाभ्यास के‌ दौरान दोनों देश के सैनिकों ने अलग-अलग क्षेत्र, हालात और भौगोलिक स्थिति के तहत युद्ध का अभ्यास किया।

दूसरे देश से लेक आतंकवादियों से निपटने तक को लेकर साझा ऑपरेशन चलाया गया। इस युद्ध अभ्यास के आखिरी दिन शनिवार को दोनों देशों की सेनाओं आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया।

इस मॉक ड्रिल के दौरान दोनों देशों के सैनिक, पैरा कमांडो, टैंक, इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स, ड्रोन, स्पेशल लोरोज़ कैमरा और हेलीकॉप्टर्स ने हिस्सा लिया। भारत और अमेरिका के बीच  हर साल होने वाले युद्धभ्यास का ये 16वां संस्करण था।

इस‌ बार इस‌ एक्सरसाइज का नाम जोरावर एक्सरसाइज दिया गया था। इस युद्धभ्यास का नाम जम्मू कश्मीर के डोगरा राज्य के कमांडर, जनरल जोरावर सिंह के नाम पर रखी गई थी।  दरअसल 19वीं सदी में पहली बार चीन पर आक्रमण कर अपनी पताका फहराई थी।

इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना की 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बेट टीम ने हिस्सा लिया। इसे घोस्ट ब्रिगेड के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी सेना सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट से इन स्ट्राइकर व्हीकल्स भी इस एक्सरसाइज में शामिल था।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *