मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर, 44.3 अरब डॉलर हुई दौलत

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने चीन की कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ दिया। आरआईएल के शेयर में शुक्रवार को 1.6% तेजी आई।

इसके आधार पर मुकेश अंबानी की संपत्ति 44.3 अरब डॉलर आंकी गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जैक मा की दौलत गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद 44 अरब डॉलर रही। बिलेनियर इंडेक्स दुनिया के 500 अमीरों की रैंकिंग बताता है, जो हर रोज अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद नेटवर्थ के आधार पर तय होती है।

रिलायंस गुरुवार को 100 अरब डॉलर की कंपनी बन गई। शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान इसका मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया। कंपनी का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर है। पांच जुलाई को शेयरधारकों की सालाना बैठक में आरआईएल ने ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगा फाइबर और जियो फोन-2 का ऐलान करते हुए तेजी से कारोबारी विस्तार के संकेत दिए।

इसके अगले दिन से ही शेयर में तेजी शुरू हो गई। छह जुलाई से अब तक ये करीब 14% बढ़ चुका है। इस साल कंपनी की पेट्रोकेमिकल क्षमता दोगुनी हो गई। टेलीकॉम सर्विस जियो भी तेजी से बढ़ रही है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *