ऑडियो टेप ने बढ़ाया शिवराज का सिरदर्द

Shivraj-Singh-Chouhan

अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विवादों में हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर एक अॉडियो वायरल हुआ है। अॉडियो में शिवराज सिंह एक भाजपा नेता को लाभ पहुंचाने का आश्वासन दे रहे हैं। इस अॉडियो के वायरल होने के बाद से विरोधी दलों को भाजपा को घेरने का नया मुद्दा मिल गया। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है अॉडियो फर्जी है या इसमें सुनाई दे रही आवाज शिवराज सिंह की ही है। वायरल अॉडियो पर भाजपा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के गरोठ में उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव में भाजपा असंतुष्टों को साधने में लगी हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी जी जान लगा दी है। भाजपा को असंतुष्टों से कई वादे करना पड़ रहे हैं। अॉडियो में मुख्यमंत्री खुद गरोठ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी को पार्टी का मन लगाकर काम करने को कह रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें काफी आगे ले जाने का आश्वासन भी दिया जा रहा है।ऑडियो वायरल हो जाने के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया। किसी ने भी इस टेप को फर्जी नहीं बताया और चुप्पी साध ली। गरोठ के पूर्व नप अध्यक्ष राजेश चौधरी खुद भी टिकट के दावेदारों में थे।

 

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *