भारत के बहुत से हिस्से लू की चपेट में

delhi-heat

भारत के बहुत से हिस्सों को लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। राजस्थान के फलोदी में रविवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का कहर जा रही है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जोधपुर जिले के फलोदी शहर में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद श्रीगंगानगर (46.3), चुरू (46) बिकानेर (45.8) बारमेर (45.2) और जयपुर (43.3) रहा।

उत्तर प्रदेश में भी लू का चलना जारी रहा और प्रदेश का इलाहाबाद सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ से मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में सबसे गर्म इलाका हिसार का रहा जहां का पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक पहुंच गया। दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में मौसम का अबतक का सबसे अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब के अमृतसर का तापमान 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।ओडिशा में गर्मी से कुछ राहत के बाद राज्य के कई हिस्सो में तापमान में बढ़ोतरी हुई और भवानीपटना सबसे गर्म इलाका बना हुआ है जहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।पूर्वी राज्य झारखंड भी लू की चपेट में है और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं पलामु, रांची, और लोहारदग्गा में भी पारा 40 के पर दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तापमान 40.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।बिहार में गया सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके बाद पटना (40.4) का तापमान रहा। केरल के शहर तिरूवनंतपुरम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *