साक्षी महाराज ने साधा आजम-केजरीवाल पर निशाना

Sakshi-Maharaj

साक्षी महाराज ने रविवार को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम और केजरीवाल के पास झूठ बोलने की फैक्ट्री है। उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है।साक्षी महाराज ने कहा कि आजम खान कहते हैं कि बीफ मामले में पैसा लिया गया, इसकी उन्हें पूरी जानकारी है। फिर उनके पास चेक नंबर भी होगा, वे वह भी बता दें। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली गंगा के नीर की तरह साफ हैं। बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता देश हित और राष्ट्र हित के लिए काम करता है। केजरीवाल ऊलजलूल की बात किया करते हैं।

बीते दिनों उन्होंने कहा था, ”कुछ लोग कहते हैं गाय और बकरी के मांस में कोई अंतर नहीं। मांस तो मांस होता है। यदि सभी मांस एक जैसे हैं तो मुसलमान सुअर का मांस खा कर दिखाएं।” इसी का एक और उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि स्त्री के कई रूप होते हैं। इसमें पत्‍‌नी और मां-बहन का रूप शामिल है। मां-बहन के साथ तो स्त्री (पत्‍‌नी) जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता।

बिसहाड़ा में हुई अखलाक की हत्‍या के मामले में कहा, ”मैं हत्या का समर्थन नहीं करता हूं, लेकिन ये जरूर कहता हूं कि अगर चींटी को छेड़ोगे तो वो काटेगी। अखलाक ने खुद अपने दोस्त सिसौदिया को फोन करके कहा था कि मेरे फ्रिज में गाय का मांस पड़ा है। इसलिए सिसौदिया वहां नहीं गया, क्‍योंकि उसे डर था कि लोग उसे भी मार डालेंगे।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *