आज शाम 4:10 बजे संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लॉन्च करेगा इसरो

इसरो आज शाम 4:10 बजे संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लॉन्च करेगा। 2250 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट भारतीय क्षेत्र में केयू-बैंड के उपभोक्ताओं को संचार क्षमताएं मुहैया कराएगा। इससे खासतौर पर वायुसेना को संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

जीसैट-7ए को श्रीहरिकोटा स्थित स्पेसपोर्ट के दूसरे लाॅन्च पैड से जीएसएलवी-एफ11 के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह सैटेलाइट इसरो ने ही तैयार किया है। यह आठ साल तक सेवाएं दे सकता है।इसी महीने 5 दिसंबर को इसरो का बनाया सबसे भारी (5854 किलोग्राम) उपग्रह जीसैट-11 फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था।

यह 16 गीगाबाइट प्रति सेकंड की रफ्तार से डेटा भेजने में मददगार है।चंद्रयान-2 की लाॅन्चिंग के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसे 31 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाना है। चंद्रयान-2 के तीन हिस्से हैं-आर्बिटर (चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा करेगा), लैंडर-विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और रोवर चंद्रमा पर अलग-अलग परीक्षण करेगा।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *