समुन्द्र में डूब रहे जहाज से 20 लोगों को बचाया गया

chetak-helicopter-of-the-co

समुद्र में जिंदल-कामाक्षी नाम का जहाज डूब रहा है। यह एक कमर्शियल जहाज है। जानकारी के मुताबिक शिप के कंपार्टमेंट में पानी भरने से यह डूब रहा है। जहाज में सवार 20 लोगों को नौसेना ने बचा लिया है।नौसेना ने निकटवर्ती पालघर जिले में वसई तट के पास एक ओर झुक गए एक व्यावसायिक पोत की मदद के लिए आज एक हेलीकॉप्टर तैनात किया। पोत में 20 लोग सवार हैं। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘ भारतीय नौसेना को करीब आधी रात को सूचना मिली कि मुंबई बंदरगाह से 20 समुद्री मील दूर और वसई तट से 25 समुद्री मील दूर जिंदल कामाक्षी में एक पोत संकट में है और वह एक ओर झुक गया है। अधिकारी ने बताया कि पोत के एक ओर झुकने के  कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।भारतीय नौसेना ने तत्काल मदद के लिए एक सी किंग हेलीकॉप्टर भेजा है और मदद मुहैया कराने के लिए एक पोत भी तैनात किया गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *