दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का चौथा मामला

दिल्ली में एक 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 4 हो गई है।महिला को बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के नोडल अस्पताल एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है।केंद्र सरकार ने केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए आइसोलेशन रूम बनाने का भी निर्देश दिया।

एक सूत्र के अनुसार मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तीन अस्पतालों- सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिग में आइसोलेशन रूम चालू कर दिए गए हैं।दिल्ली सरकार ने शहर के तीन निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स मामलों के प्रबंधन के लिए 10 आइसोलेशन रूम बनाने के निर्देश दिए थे।

जानकारी के मुताबिक देश में मंकीपॉक्स से पॉजिटिव होने वाली पहली महिला है।देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज महामारी से बचने के लिए ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ से संबंधित एक सूची जारी की है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय तक या बार-बार संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो वह भी संक्रमित हो सकता है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति को खुद को दूर रखना चाहिए। इसने कहा कि इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल, साबुन और पानी से हाथ धोना, मास्क पहनना और दस्ताने पहनना चाहिए।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *