17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों में इस बार 12 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हारे

17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों में 12 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और सुशील शिंदे चुनाव हार गए।

इसके अलावा, जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा भी नहीं जीत पाए।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबु सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी ने भी अपनी सीट गंवा दी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी को भी हार का सामना करना पड़ा।

1. भूपेंद्र हुड्डा, सीट- सोनीपत

भूपेंद्र हुड्डा को भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक ने हराया। रमेश को 587664 वोट तो भूपेंद्र को 422800 मिले।

2. हरीश रावत, सीट- नैनीताल

हरीश को इस सीट पर भाजपा के अजय भट्ट ने हराया। अजय को 772195 वोट और हरीश को 433099 वोट मिले।

3. मुकुल संगमा, सीट – तुरा

इस सीट नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा ने मुकुल को हराया। उन्हें 303895 और मुकुल को 240123 वोट मिले।

4. एचडी देवगौड़ा, सीट- तुमकुर

पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा को भाजपा के जीएस बासवाराज ने हराया। देवगौड़ा को 582788 वोट और बासवाराज को 596127 वोट मिले।

5. शिबू सोरेन, सीट- दुमका

झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबु सोरेन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन से चुनाव हार गए। शिबु को 437333 वोट और सुनील को 484923 मिले।

6. बाबूलाल मरांडी, सीट- कोडरमा

भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने मरांडी को हराया।अन्नपूर्णा को 753016 वोट और मरांडी को 297416 वोट मिले।

7. शीला दीक्षित, सीट- उत्तर-पूर्व दिल्ली

शीला दीक्षित भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से चुनाव हार गईं। मनोज को 787799 वोट तो शीला को 421697 वोट मिले।

8. दिग्विजय सिंह, सीट- भोपाल

भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया। प्रज्ञा को 866482 और दिग्विजय को 501660 मत मिले।

9. नबाम तुकी, सीट- अरुणाचल वेस्ट

इस सीट से भाजपा के किरेन रिजिजु ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को 1 लाख 40 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

10. अशोक चह्वाण, सीट- नांदेड़

अशोक चह्वाण को भाजपा के प्रतापराव पाटिल चिखालिकर ने 40148 वोटों से हराया।

11. सुशील शिंदे, सीट- सोलापुर

सुशील शिंदे भाजपा प्रत्याशी जय सिद्धेश्वर एस महास्वामीजी से 158608 वोटों से हार गए।

12. जीतन राम मांझी, सीट- गया

इस सीट पर मांझी जदयू के विकास कुमार से 152426 वोटों से हार गए।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *