मोदी ने डिजिटल इंडिया वीक का किया शुभारंभ

narendre-modi-02

मोदी ने आज कहा कि ‘डिजिटल इंडिया’ भारत के भविष्य का खाका बदलने को तैयार हो गया है। क्योंकि इस अभियान से पहले ही देश में 4.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश का ऐलान हो चुका है साथ ही इससे 18 लाख लोगों को रोजगार भी मिलने की संभावना पक्की हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमें दुनिया में आ रहे बदलाव को समझने की जरूरत है। अगर हम इस बदलाव को नहीं समझ पाए तो हम बहुत पिछड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हर नागरिक का सपना पूरा होगा। आज हर बच्चा डिजिटल की ताकत को समझता है।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में डिजिटल इंडिया सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत डिजिटल इंडिया पोर्टल, मोबाइल ऐप, माईगॉव मोबाइल ऐप, स्‍वच्‍छ भारत मिशन ऐप और आधार मोबाइल अपडेट ऐप जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके माध्यम से लोग पहली बार सरकार से सीधे तौर पर जुड़ेंगे।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …