डाक्टरों की हड़ताल से मरीजों की हालत पस्त

Doctor-Image

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल की मांग को लेकर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के 15 हजार से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी सेवा ठप रहेगी।केंद्र सरकार, नगर निगम और दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के करीब 15 हजार रेजिडेंट्स डॉक्टर्स हड़ताल पर होंगे और राजधानी की हेल्थ सेवाएं चरमरा सकती है।

हड़ताल पर जाने का फैसला करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों, तीमारदारों के अलावा, डॉक्टर तक असुविधाओं से जूझ रहे हैं। हड़ताल पर जाने की सबसे बड़ी वजह यही है।डॉक्टरों की शिकायत है कि दिल्ली के आधे से अधिक सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए मशीनें व दवाइयां ही नहीं हैं।मरीजों व तीमारदारों की बात करें, तो इन अस्पतालों में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। साफ-सफाई का भी बुरा हाल है। इन सब असुविधाओं के लिए मरीज व तीमारदार डॉक्टरों को दोषी मानते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *