लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की अपनी पहली सूची जारी

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

सपा-बसपा गठबंधन ने सोनिया और राहुल की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, कांग्रेस ने बंदायू से सलीम शेरवानी को टिकट दिया है। यहां से अभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सांसद हैं।

 

प्रियंका गांधी को पूर्वी उप्र की कमान सौंपे जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इस बार फिर सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। वे यहां से तीन बार से सांसद हैं।

कांग्रेस ने जिन 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 12 सीटें अभी भाजपा के पास हैं। वहीं, दो सीटें कांग्रेस और एक सीट सपा के पास है। 2009 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 15 सीटों में से 9 कांग्रेस ने, 4 भाजपा और सपा ने 2 पर जीत हासिल की थी।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *