नाबालिग प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा

lover-couple

सपा विधायक के बेटे के कहने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। उनके चेहरे पर कालिख पोत उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। पंचायत ने लड़के का आधा सिर मुंडवा दिया और लड़की से शादी करा दी। इसके बाद पंचायत ने फरमान जारी करते हुए छह महीने के लिए दोनों को गांव से निकाल दिया। इस घटना के बाद लड़के और लड़की के घरवाले डरे हुए हैं। घटना बीते 15 जून की है, लेकिन इसका पता मोबाइल से बनाए गए वीडियो के वायरल होने पर बुधवार को चला। वहीं, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

खुटहन खास गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की पूजा (बदला हुआ नाम) का गांव के ही 17 साल के राजेश (बदला हुआ नाम) से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जून को सुबह लड़की अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली। चौराहे पर उसके प्रेमी ने उसे वहां जाने से रोका। लड़की नहीं मानी, तो लड़के ने उसे दो-तीन तमाचे मारे। इस घटना के बाद गांव के लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद पिपराइच के विधायक राजमति निषाद के बेटे और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र निषाद तक इस घटना की खबर पहुंची।

आरोप है कि इसके बाद विधायक के बेटे अमरेंद्र निषाद ने बीते सोमवार को पंचायत बुलाई। वहां लड़के को कंबल ओढ़ाया गया और फिर उसकी जमकर धुनाई हुई। उसका सिर आधा मुंडवाकर लड़की और उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया। घरवालों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई और फिर गांव से छह महीने के लिए निकल जाने का फरमान सुना दिया गया। अगर घटना का वीडियो वायरल न हुआ होता, तो शायद इसकी जानकारी किसी को नहीं होती।

 

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *