मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल नजीब जंग और भाजपा पर सरकार के महत्वाकांक्षी बस-लेन प्रस्ताव में ‘रोड़ा लगाने’ का आज आरोप लगाया। इस प्रस्ताव के तहत इस तरह के समर्पित लेन में चल रही बसों के रास्ते में बाधा खड़े करने वाले वाहन चालकों पर 2,000 रपये जुर्माना लगाने की बात कही गई है। दिल्ली सरकार के समर्पित बस-लेन प्रस्ताव पर जंग द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के तीन महीने बाद आप सरकार ने प्रस्ताव में मामूली फेरबदल कर इसे बृहस्पतिवार को वापस भेज दिया।
केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘हम इसे (बस-लेन प्रस्ताव) लागू करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उप राज्यपाल और भाजपा इसमें रोड़ा लगा रहे हैं।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उप राज्यपाल और भाजपा, आप सरकार की जनहित योजनाओं में ‘रोड़ा लगाना’ बंद करेंगे।