भर्ती घोटाले में दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी का वारंट निकला

digvijay-singh

 भर्ती घोटाले में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय अदालत ने गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विशेष सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने इस मामले में सिंह के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में अदालत में 169 पृष्ठों का आरोप पत्र पेश किया। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश होने के समन जारी किया गया था। इस मामले में केके कौशल और एके प्यासी सहित सात अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई।

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 14 मार्च तय की है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपपत्र प्रस्तुत करने से पहले गत वर्ष 15 अक्टूबर को सिंह से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। सिंह पर वर्ष 1993 से वर्ष 2003 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *