उत्तराखंड में जीत के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात

उत्तराखंड में प्रचण्ड विजय हासिल करने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने भाजपा के चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखा।महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ-साथ सभी विकास कार्यो को तेजी के साथ पूरा करेगी।

उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश की सम्मानित जनता यह भली-भांति जानती है कि करेगी तो सिर्फ भाजपा ही। इसीलिए जनता ने पुन: भाजपा को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी है। भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों का सूफड़ा साफ हो गया है।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *