महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स जवान ने दौंड शहर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद संजय शिंदे नाम का ये जवान अपने घर में छिप गया। घटना मंगलवार करीब 1 बजे की है। दौंड पुणे से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर है। संजय ने नगर मोरी चौराहे पर दो लोगों पर गोलियां मारीं। इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स को संजय ने उसके घर में घुसकर गोली मारी।
वारादत के बाद संजय अपने घर में छिप गया, जहां उसने काफी हथियार जमा कर रखे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मशक्कत के बाद संजय को अरेस्ट किया।पुलिस के मुताबिक संजय शिंदे को जुआ खेलने की आदत थी, उसने जुआ खेलने के लिए इन तीनों से पैसे उधार लिए थे। तीनों उसे बार-बार पैसे लौटने के लिए दबाव डाल रहे थे। इससे गुस्से में आकर संजय ने तीनों का मर्डर किया।