भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1,685 नए केस, दर्ज हुई 83 लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,685 नए मामले सामने आए, बीते दिन की तुलना में मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई है, जिससे मौतों की कुल संख्या बढ़कर 5,16,755 हो गई है।
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,530 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.05 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 2,499 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,78,087 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।देशभर में कुल 6,91,425 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 78.56 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.33 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.24 प्रतिशत है।टीकाकरण के संदर्भ में बात करें तो भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे तक 182.55 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

यह 2,16,22,613 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।मंत्रालय ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के लिए अभियान की शुरूआत के बाद से 90 लाख से ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 16.45 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *