इस एप्प से पाएं हिन्दू धर्म से जुड़ीं सभी जानकारी

आजकल हर ओर से नया ट्रेंड चल पड़ा है, आपको खाने से लेकर जरूरत का हर सामान बस एक क्लिक पर मिल जाता है, आपको अलग-अलग दुकानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। हमारे जीवन में खाना, पीना, कपड़े जितने जरूरी हैं उतना ही जरूरी है धर्म-कर्म, मंदिर, व्रत और त्यौहार। यह सब कार्य हमें ईश्वर से जोड़ते है, हमें सही राह पर लेकर जाते हैं।

पहले किसी भी पर्व, त्यौहार, गुरू, पंचांग इत्यादि के बारे में पता करने के लिए पंडितों, पुजारियों की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब वक्त बदल गया है और इसी बदले वक्त में आप सभी को धर्म, गुरू के प्रवचनों का आनंद, हिंदू मंदिरों की जानकारी, माता के भजन, दैनिक राशिफल की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी। लंबे समय से लोगों की डिमांड थी की एक ऐसी धार्मिक एप्प आए जिसमें एक क्लिक पर ही सारी जानकारी उपलब्ध हो, लोगों की इसी डिमांड को देखते हुए अब आ गया है “जय हो इंडिया एप्प”। अब आप अपने सुबह की शुरूआत भजन के साथ किजिए, घर से निकलने से पहले राशिफल देखिए, अपने पसंदीदा गुरूओं के सभी प्रवचन देखिए, पंचांग, व्रत, त्यौहार की हर जानकारी लिजिए वो भी बस एक एप्प पर।

जय हो इंडिया एप्प हर उस व्यक्ति के लिए है जो आस्तिक है और उनके लिए भी है जो नास्तिक है, इस एप्प के इस्तेमाल से नास्तिक भी आस्तिक बन जाएंगे क्योंकि यहां आपको अपने धर्म से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा, हर मंदिर की जानकारी मिलेगी, किस दिन किस देवी देवता की पूजा होती है ? वो जानकारी मिलेगी, हर व्रत और त्योहार की जानकारी मिलेगी, रोज़ाना के पंचांग आपको सुबह उठते ही मिलेंगे, किसी भी कार्य का शुभ मुहूर्त आप एक क्लिक से पता कर सकते है। किसी भी कष्ट से निवारण हेतु पूजा की बुकिंग भी करा सकते हैं जिसे जय हो इंडिया एप्प के विद्वान पंडित पूर्ण मंत्रोचारण एवं हवन के साथ करते हैं।

जय हो इंडिया एप्प हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, अगर आप एंड्रायड यूजर है तो इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है और अगर आप आईफोन यूजर हैं तो एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्प को आप फ्री में डाउनलोड़ कर सकते हैं।

Check Also

जानिये सर्वपितृ अमावस्या के शुरू होने और खत्म होने का समय

10 सितम्बर से शुरू होने वाले पितृपक्ष एकादशी की समाप्ति के साथ ही अब अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *