एक बार ट्रेन में एक इंजीनियर, एक डॉक्टर और एक वकील में इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया कि सबसे ज्यादा रईस कौन है?
तीनों ने दावा किया कि सबसे बड़ा रईस “मैं हूं”।
अब उनमें इस बात को साबित करने की होड़ लगी।
सबसे पहले इंजीनियर ने अपनी जेब से 500 रुपए का नोट निकाला। उसकी सिगरेट बनाई और माचिस जलाकर पीने लगा।
अब डॉक्टर की बारी आई। उसने जेब से 1000 रुपए का नोट निकाला। सिगरेट बनाई और जलाकर उसे पीने लगा।
यह देख ट्रेन में सभी लोग दंग रह गए। अब वकील की बारी थी।
वकील ने अपना ब्रीफकेस खोला, चेकबुक निकाली। एक चेक में 5 लाख रुपए लिखे। फिर उस चेक की सिगरेट बनाई और माचिस जलाकर उसे पीने लगा।
शिक्षा : सबसे बड़ा रईस वो जो अपना नुकसान किए बगैर लोगों के मजे लें।