HOMEMADE REMEDIES FOR ULCERS । अल्सर के घरेलु उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR ULCERS :- अल्सर का शाब्दिक अर्थ है – घाव| यह शरीर के भीतर कहीं भी हो सकता है; जैसे – मुंह, आमाशय, आंतों आदि में| परन्तु अल्सर शब्द का प्रयोग प्राय: आंतों में घाव या फोड़े के लिए किया जाता है| यह एक घातक रोग है, लेकिन उचित आहार से अल्सर एक-दो सप्ताह में ठीक हो सकता है|

अल्सर का कारण :- अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, शराब, खट्टे व गरम पदार्थ, तीखे तथा जलन पैदा करने वाली चीजें, मसाले वाली वस्तुएं आदि खाने से प्राय: अल्सर हो जाता है| इसके अलावा अम्युक्त भोजन, अधिक चिन्ता, ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, कार्यभार का दबाव, शीघ्र काम निपटाने का तनाव, बेचैनी आदि से भी अल्सर बन जाता है|

पेप्टिक अल्सर में आमाशय तथा पक्वाशय में घाव हो जाते हैं| धीरे-धीरे ऊतकों को भी हानि पहुंचनी शुरू हो जाती है| इसके द्वारा पाचक रसों की क्रिया ठीक प्रकार से नहीं हो पाती| फिर वहां फोड़ा बन जाता है |

अल्सर की पहचान :- पेट में हर समय जलन होती रहती है| खट्टी-खट्टी डकारें आती हैं| सिर चकराता है और खाया-पिया वमन के द्वारा निकल जाता है| पित्त जल्दी-जल्दी बढ़ता है| भोजन में अरुचि हो जाती है| कब्ज रहता है| जब रोग बढ़ जाता है तो मल के साथ खून आना शुरू हो जाता है| पेट की जलन छाती तक बढ़ जाती है| शरीर कमजोर हो जाता है और मन बुझा-बुझा सा रहता है| रोगी चिड़चिड़ा हो जाता है| वह बात-बात पर क्रोध प्रकट करने लगता है|

अल्सर के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं :- संतरा :- यदि पेट में जांच कराने के बाद घाव का पता चले तो संतरे का रस सुबह-शाम आधा-आधा कप इस्तेमाल करें| इससे घाव भर जाता है|

आंवला, पानी, सोंठ, जीरा और मिश्री :- पिसे हुए आंवले का दो चम्मच चूर्ण रात को एक कप पानी में भिगो दें| सुबह उसमें आधा चम्मच पिसी हुई सोंठ, चौथाई चम्मच जीरा तथा दो चम्मच पिसी हुई मिश्री मिलाकर सेवन करें|

केला और तुलसी :- अल्सर के रोगियों को दो केले कुचलकर उनमें तुलसी के पत्तों का रस एक चम्मच की मात्रा में मिलाकर खाना चाहिए|

जीरा, सेंधा नमक, घी और हींग :- यदि अल्सर के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो तो एक चम्मच जीरा, एक चुटकी सेंधा नमक तथा दो रत्ती घी में भुनी हुई हींग – सबको चूर्ण के रूप में सुबह-शाम भोजन के बाद खाएं| ऊपर से मट्ठा पिएं|

हरड़, मुनक्का और अजवायन :- छोटी हरड़ दो, मुनक्का बीज रहित दो तथा अजवायन एक चम्मच-तीनों की चटनी बनाकर दो खुराक करें| इसे सुबह-शाम लें|

केला और हींग :- कच्चे केले की सब्जी बनाकर उसमें एक चुटकी हींग मिलाकर खाएं| यह अल्सर में बहुत फायदा करती है|

आंवला और अनार :- एक चम्मच आंवले के मुरब्बे का रस तथा एक कप अनार का रस – दोनों को मिलाकर सुबह के समय भोजन से पहले लें|

हरड़, अजवायन, धनिया, हींग, मट्ठा और जीरा :- छोटी हरड़ एक, अजवायन एक चम्मच, धनिया दो चम्मच, जीरा एक चम्मच तथा हींग दो रत्ती – सबका चूर्ण बनाकर दो खुराक करें| भोजन के बाद एक-एक खुराक मट्ठे के साथ लें|

अल्सर में क्या खाएं क्या नहीं :- इस रोग में भोजन के बाद आमाशय के ऊपरी हिस्से में दर्द होने लगता है| इसलिए रोगी को थोड़ी-सी हींग पानी में घोलकर लेना चाहिए| रोगी को खाली दूध, दही, खोए तथा मैदा की चीजें नहीं खानी चाहिए| यदि दोपहर को केवल उबली हुई सब्जियों जैसे – लौकी, तरोई, परवल, पालक, टिण्डे आदि का सेवन करें तो रोग जल्दी चला जाता है|

अल्सर में मूली, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खट्टी चीजें जैसे – इमली और खटाई नहीं खानी चाहिए| सुबह नाश्ते में हल्की चाय एवं बिस्कुट लेना चाहिए| रात को हल्का भोजन करना बहुत लाभदायक होता है| तम्बाकू, कैफीन, अंडा, मांस, मछली, की तकलीफ को बढ़ा देता है, इसलिए इनका भी प्रयोग न करें|अल्सर के रोगी को भरपेट भोजन नहीं करना चाहिए| थोड़ा-थोड़ा भोजन पांच-छ: बार में करें, क्योंकि भोजन का पचना पहली शर्त होती है|

भरपेट भोजन से अल्सर पर दवाब पड़ सकता है और खाया-पिया उल्टी के रूप में निकल सकता है| चाय बहुत हल्की पिएं| यदि चाय की जगह पपीते, मौसमी, अंगूर या सेब का रस लें तो लाभकारी होगा| भोजन के बाद टहलने का कार्य अवश्य करें| पानी उबला हुआ सेवन करें| भोजन के बाद अपनी टुण्डी पर सरसों का तेल लगा लें| रात को सोने से पूर्व पेट पर सरसों का तेल मलें| पैर के तलवों पर भी तेल की मालिश करें|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *