HOMEMADE REMEDIES FOR GAMORIYAN । घमोरियों के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR GAMORIYAN :- गरमी के दिनों में पसीना मरने या त्वचा में सूख जाने के कारण शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं| इन्हीं को घमौरियां या अंधौरी कहते हैं| यह धूप में अधिक देर तक काम करने के कारण निकलती हैं|

घमौरियां का कारण :- पसीना आने के बाद शरीर के रोमकूप बंद हो जाते हैं| उन पर हवा नहीं लगती, अत: दबा-ढका स्थान विकारजन्य होकर लाल-लाल दानों के रूप में दिखाई देने लगता है|

घमौरियां की पहचान :- दानों में खुजली होती है| खुजाने के बाद उनमें जलन पड़ती है|

घमौरियां के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं :-करेला :- घमौरियों पर करेले का रस मलिए|

मेहंदी :- मेहंदी पीसकर घमौरियों पर लेप लगाने से वे चली जाती हैं|

नारंगी और घी :- नारंगी या संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका चूर्ण घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|

बर्फ :- बर्फ मलने से घमौरियां नष्ट हो जाती हैं|

दूध और मुलतानी मिट्टी :- दूध में मुलतानी मिट्टी मिलाकर घमौरियों पर लेप करें|

जीरा और देशी घी :- जीरे को पीसकर देशी घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|

सरसों और नमक :- सरसों के तेल में नमक मिलाकर घमौरियों पर मालिश करें|

बकरी का दूध और बर्फ :– बकरी के दूध में बर्फ मिलाकर शरीर पर मलें|

सरसों और नीम :- सरसों के तेल में जरा-सा नीम का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं|

हल्दी और शहद :- हल्दी को पीसकर शहद में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *