HOMEMADE REMEDIES FOR BURNS । जल जाने के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR BURNS :- आग या किसी गरम वस्तु से जल जाने पर उस स्थान की त्वचा नष्ट हो जाती है, जिससे विषक्रमण (सेप्टिक) होने का भय रहता है| इसलिए रोगी को बाहर की दूषित वायु से जले हुए भाग की सुरक्षाकरना भी बहुत जरूरी है|

जल जाने का कारण :- जब किसी गरम तथा तपती हुई वस्तु के सम्पर्क में आने से हमारे शरीर का कोई भाग जल जाता है तो त्वचा और भीतर के ऊतक प्रभावित हो जाते हैं| यह जलन खौलते पानी, चाय, दूध, तेल, भाप, गैस, विद्युत उपकरण आदि किसी से भी हो सकती है|

जल जाने की पहचान :- जलने या झुलसने पर मांस में तेज जलन होती है| त्वचा पर छाले और फफोले पड़ जाते हैं| उनमें पानी भर जाता है| कई बार ऊपर की चमड़ी जलकर काली पड़ जाती है जिससे घाव बन जाता है| यदि घाव का समय पर इलाज नहीं किया जाता तो उसमें पीव पड़ जाती है|

जल जाने के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं :- मुलहठी और चंदन :- मुलहठी के चूर्ण को चंदन के लेप में मिलाकर जले हुए भाग पर लगाएं| इससे जलन कम होती है|

बबूल और पानी :- बबूल के गोंद को पानी में घोलकर जले हुए अंग पर लगाने से वहां घाव नहीं होता|

ग्वारपाठा :- जले हुए भाग पर ग्वारपाठे का गूदा लगाने से रोगी को काफी आराम मिलता है|

नारियल, तेल और चूना :- नारियल के तेल में चूने का पानी डालकर तेल को अच्छी तरह मिलाकर जले हुए भाग पर लगाएं|

दूध और जायफल :- कच्चे दूध में जायफल घिसकर लगाना चाहिए|

बेल :- पके हुए बेल का गूदा पानी में घोलकर लगाने से जला हुआ भाग जल्दी ठीक हो जाता है|

गूलर :- गूलर के पत्तों को पीसकर जले हुए अंग पर लगाएं|

पानी और जीरा :- पानी में जीरा पीसकर लगाने से जलन शान्त होती है|

जौ और तिली का तेल :- जौ को भूनकर पीस लें| फिर उसे तिली के तेल में मिलाकर जले हुए अंग पर लगाएं|

मुलतानी मिट्टी और दही :- मुलतानी मिट्टी पीसकर दही में मिलाकर लगाएं|

तुलसी :- तुलसी की पत्तियों को पीसकर पतली तह जले हुए भाग पर लगाएं|

आम :- आम की गुठली की गिरी पानी में घिसकर लगाएं|

मटर :- हरी मटर सिल पर पीसकर लगाने से आग की जलन कम हो जाती है|

गाजर :- कच्ची गाजर पीसकर जले हुए स्थान पर लगाएं|

बथुआ :- कच्चे बथुए का रस जले हुए स्थान पर लगाने से काफी लाभ होता है|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *