Home Remedies for Chapped lips । सर्दियों में रूखें होंठों से राहत कैसे पाएं जानिए

Home Remedies for Chapped lips :- हम जानते हैं की सर्दियों का मौसम आ चुका है और ये मौसम अपने साथ शुष्कता भी लाता है| गर्मी के दिनों में हवा में नमी होने के कारण हमें इसका सामना नहीं करना पड़ता है परन्तु सर्दियों में हमें रूखी त्वचा का सामना करना पड़ता है जिससे हमारी त्वचा में खिंचाव महसूस होता है| ऐसे में अपनी त्वचा का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है|

और इन सब में रूखे होंठो से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है| सभी लोग, खास तौर पर स्त्रियाँ, महंगे महंगे लिप बाम पर पैसे खर्चती हैं परन्तु इसके अलावा हम बहुत ही सीधे और सस्ते तरीकों से अपने होंठों का ख्याल रख सकते हैं| इस मौसम में महंगे कास्मेटिक पर पैसे उड़ाने के बजाए अपना सकते है आप कुछ सस्ते और आसान तरीके| यदि आप भी फटे एवं रूखे होंठों से परेशान हैं तो अपनाए ये घरेलु नुस्खे|

शहद एवं गुलाब जल :- शहद और गुलाब जल का प्रयोग करने से होंठों की चमक बरकरार रहती है| कुछ दिनों तक लगातार रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाएं और 15 मिनट बाद रुई के टुकड़े से अपने होंठ पोंछ ले|

घी या बटर :- अक्सर लोग अपनी फिगर को मेन्टेन रखने के लिए घी और बटर को नज़रंदाज़ करते हैं पर जब बात होंठो की नमी को बरकरार रखने की आती है तो हमें इनका सहारा लेना पड़ता है| शहद की ही तरह घी या बटर की एक-दो बूँद रात को सोने से पहले लगाए और सुबह उठकर उसे धो दें| इन पदार्थों को हम हल्का गरम करके भी कर सकते हैं|

खीरा :- खीरा न केवल आँखों के लिए फायदेमंद होता है परन्तु होंठो के लिए भी उतना ही कल्याणकारी सिद्ध होता है| खीरे को छील कर उसे निचोड़ के उसके रस को होंठो पर लगाए| उसे 20 मिनट तक छोड़ दे और उसके बाद पानी से धो दें| यदि आपने यह उपाय कुछ दिन तक के लिए अपना लिए तो आप स्वयं ही अपने रूखे होंठो में अंतर महसूस करेंगे|

मिल्क क्रीम :- ज्यादा मात्रा में फैट मौजूद होने के कारण मिल्क क्रीम एक कमाल का मॉइस्चराइजर माना जाता है| थोड़ा सा मिल्क क्रीम लेकर उँगलियों के सहायता से होंठो पर लगाए और इसे सूखने के लिए चोर दें| सूखने के बाद रूई को गरम पानी से गीला करके होंठों को अच्छी तरह साफ़ कर लें|

ऐलोवेरा जेल :- ऐलोवेरा न ही केवल अपनी हीलिंग प्रापर्टी के वजह से बल्कि चेहरे को चमकदार और पिम्पल फ्री रखने के कारण बहुत प्रयोग किया जाता है| इन सबके अलावा हम ऐलोवेरा होंठो को शुष्कता से बचाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं| प्रतिदिन ऐलोवेरा जेल होंठो पर लगाए और थोड़ी देर बाद इसे पानी से धो दें| आप खुद ही अपने होंठों की शुष्कता में अंतर महसूस करेंगें|

नारियल तेल :- नारियल तेल हर घर से आसानी से उपलब्ध होता है क्यूंकि ये बालों के काफी असरदार होता है| बालों के साथ साथ यदि हम इस तेल को 3-4 बार प्रतिदिन होंठों पर लगाएं तो इससे हमारे होंठ रूखे नहीं होंगे|

गुलाब की पंखुडियां :- अपनी लुभावनी महक और रूप-रंग के कारण गुलाब का फूल हर घर में पाया जाता है| और अगर ये फूल आपके घर में मौजूद है तो रूखे होंठो की चिंता क्यों करना? गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को थोड़ी देर दूध में डुबो कर रखें और फिर उसे निकल कर पीस लें| पिसी हुई पंखुड़ियों को दिन में 2-3 बार होंठों पर लगाए, इससे आपके होंठो शुष्कता से बचे रहेंगें |तो इन घरेलु नुस्खों से आप पा सकते हैं रूखे होंठों से राहत|

Check Also

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) । वात श्लैष्मिक ज्वर (फ्लू) के घरेलू उपचार के बारे में जानिए

HOMEMADE REMEDIES FOR WEATHER INFLUENZA (FLU) :- स्वाइन इंफ्लुएंजा को स्वाइन फ्लू के नाम से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *