कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब

मुंबई में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का फिनाले बड़ी धूमधाम से किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीया सिनी शेट्टी ने बाजी मार ली है।जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर-अप चुना गया।

मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर विजेता का ऐलान किया गया है। मिस इंडिया ने सिनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सिनी ने खिताब जीत लिया है और अपने आकर्षण, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है।

हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड 2022 के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।वहीं इस रंगारंग कार्यक्रम को अभिनेता मनीष पॉल ने होस्ट किया था।

Check Also

फिल्म निर्माता, कॉमेडियन और अभिनेता साजिद खान रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हुए शामिल

फिल्म निर्माता, कॉमेडियन और अभिनेता साजिद खान अब से पहले मी टू विवाद के चलते खबरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *