The Rock के साथ पहली फिल्म, ‘बेवॉच’ में बनेंगी विलेन प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopra-as-villain-

टीवी शो ‘क्वांटिको’ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आएंगी। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म की अनाउंसमेंट सुपरस्टार ‘द रॉक’ ड्वेन जॉनसन ने की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

फिल्म में प्रियंका विलेन के रोल में होंगी। प्रियंका ने ‘द रॉक’ के इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया और साथ ही उनके साथ एक फोटो भी पोस्ट की। ‘बेवॉच’ 1990 के दशक की एक टीवी सीरीज पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें प्रियंका के साथ ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन अहम रोल निभाएंगे। ये फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी ये फोटोज शेयर की हैं।

Check Also

हॉलीवुड अभिनेता रयान ग्रांथम को अपनी मां की हत्या के लिए सुनाई गयी 14 साल उम्रकैद की सजा

हॉलीवुड अभिनेता रयान ग्रांथम को अपनी मां की हत्या के लिए 14 साल की उम्रकैद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *