अभिनेत्री एलिसिया विकंदर को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला

alicia-vikander-oscars-2016

सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड का आज ऐलान हो रहा है। दुनिया भर के कलाकार लॉस एंजिलिस में जुटे हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा भी यहां पहुंची हैं।उभरती स्वीडिश अभिनेत्री एलिसिया विकंदर ने टॉम हूपर की ‘द डैनिश गर्ल’ में चित्रकार ग्रेडा वेगेनर की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता है। यह फिल्म सेमी बॉयोग्राफिकल ड्रामा है, जो डेविड एबरशॉफ के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म लिली एल्बे (एडी रेडमायने) की जिंदगी के बारे में बताती है, जो कि लिंग पुनर्निधारण सर्जरी करवाने वाले शुरूआती लोगों में से एक हैं।

एलिसिया ने ग्रेडा के किरदार को अपने शानदार अभिनय के साथ जीवंत किया। वह फिल्म में एक ऐसी महिला बनी हैं, जिसे अपने पति के महिला बनने के फैसले को लेकर संघर्ष करना पड़ता है लेकिन अंतत: वह खुद ही उनके लिए सबसे बड़ा नैतिक समर्थन बन जाती है।

27 साल की एलिसिया की जीत की घोषणा ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया क्योंकि उनका मानना था कि यह पुरस्कार गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा पुरस्कार जीत चुकीं केट विंसलेट को ही मिलेगा।ब्रिटिश अभिनेता मार्क रेलांस को ‘‘ब्रिज ऑफ स्पाइज’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला।

Check Also

हॉलीवुड अभिनेता रयान ग्रांथम को अपनी मां की हत्या के लिए सुनाई गयी 14 साल उम्रकैद की सजा

हॉलीवुड अभिनेता रयान ग्रांथम को अपनी मां की हत्या के लिए 14 साल की उम्रकैद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *