सुनील शेट्टी ने छोड़ी 'हेरा फेरी 3'

Sunil_Shetty

हेरा फेरी का अगला सीक्वल आने की तैयारियां जारी है। मगर इसके साथ ही फिल्म लगातार मुश्किलों में भी बनी हुई है। अब खबर है कि मेकर्स से क्रिएटिव मतभेद होने के कारण फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म छोड़ दी है। सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट से खुद को अलग कर लिया है। एक्टर इस सीरीज में श्याम का किरदार निभा रहे थे। इसका कारण प्रोजेक्ट में क्रिएटिविटी के स्तर पर मेकर्स के साथ मतभेद होना बताया जा रहा है। सूत्र ने बताया, ‘फिल्म की स्क्रिप्ट भी फाइनल नहीं हुई थी। फिल्म की शूटिंग 12 जून से नागपुर में शुरू होनी थी। बाद में इसे मुंबई शिफ्ट किया गया। हालांकि शूटिंग अभी भी शुरू नहीं हुई। महीनों पहले दुबई में शूटिंग शेड्यूल दो-तीन दिन में पूरा किया गया था।’ सूत्र की मानें तो सुनील ने तीन-चार दिन पहले ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। इसका कारण उन्होंने बहुत सारा समय खराब हो जाना बताया है। प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला और सुनील शेट्टी से इस बारे में बात नही हो सकी। मगर सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि सुनील प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं। कारण भी क्रिएटिव लेवल पर मतभेद होना है।

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *