श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई पहुंचे अभिनेता रजनीकांत

श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में हो होना था, लेकिन अभी तक डेड बॉडी पहुंची नहीं है। उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में सेलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक दिन पहले ही यानी रविवार को ही मुंबई पहुंच गए हैं।

वहीं, नीता अंबानी भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वे भी श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई लौट आईं हैं। श्रीदेवी के निधन होने की वजह से शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी होली पार्टी कैंसिल कर दी है।श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड सेलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

घर के बाहर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, जयाप्रदा, अमर सिंह, कृष्णा राज, सारिका, श्रुति हासन, सारा अली खान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, डेविड धवन, अरुणा ईरानी, शिल्पा शेट्टी, संजय कपूर की वाइफ महीपा कपूर, बेटी शनाया कपूर, तब्बू, सरोज खान, फरहान अख्तर, हनी ईरानी सहित अन्य सेलेब्स नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बॉडी को लाने के लिए अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट दुबई पहुंच गया है। उनकी मौत शनिवार रात दुबई की होटल में बाथटब में डूबने की वजह से हुई। वे 54 साल की थीं।

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *