11 साल छोटे निक जोनस से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने की सगाई

36 साल की प्रियंका चोपड़ा और 25 साल के अमेरिकन सिंगर निक जोनस की इंगेजमेंट पार्टी 18 अगस्त को मुंबई में होने वाली है लेकिन इससे पहले दोनों ने रोके के बाद ऑफिशियली सगाई का अनाउंसमेंट कर दिया। निक ने प्रियंका के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट करते हुए इन्स्टाग्राम पर लिखा-फ्यूचर मिसेज जोनस.मेरा दिल, मेरी जान।

वहीं, प्रियंका ने भी यही फोटो पोस्ट करते हुए लिखा-कबूल.दिल की गहराइयों सहित। दोनों ने जैसे ही फोटो पोस्ट की, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला चल निकला। ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट,सानिया मिर्ज़ा, वरुण धवन,इलियाना डीक्रूज, डायना पेंटी सहित कई सेलेब्स ने कपल को सगाई की बधाई दी।

प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के नाम शामिल हैं लेकिन ये तीनों पार्टी में नहीं आ पाएंगे।सलमान फिल्म भारत के सिलसिले में माल्टा में हैं। रणबीर कपूर बुल्गारिया में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अनुष्का लंदन में हैं।कंगना रनोट, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्क्रूवाला, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शरीक हुईं। इस दौरान उनकी उंगली में नजर आई अंगूठी चर्चा का विषय रही। कहा जा रहा है कि यह प्रियंका की सगाई की अंगूठी है, जो ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास ने उन्हें पहनाई है। इस अंगूठी की कीमत $200,000 (करीब 1.40 करोड़ रुपए) है।

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *