बॉलीवुड एक्टर सीताराम पांचाल की सुबह मृत्यु हो गई है। वह लंबे समय से किडनी और फेंफड़ों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। पांचाल पीपली लाइव, पान सिंह तोमर, लेजेंड ऑफ भगत सिंह और स्लमडॉग मिलियनेर जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे।
बातचीत में पांचाल के एक रिश्तेदार ने बताया सीताराम पांचाल की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। लंबे समय से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। सीताराम पांचाल की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती थी। उन्होंने 1994 में शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन से डेब्यू किया था।