अर्जुन कपूर 30 साल के हुए

arjun-kapoor

अर्जुन कपूर आज 30 साल के हो गए हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अनिल कपूर और संजय कपूर के भतीजे अर्जुन ने 2012 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अर्जुन की पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी मां मोना शौरी का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। अर्जुन अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। उनकी एक छोटी बहन अंशुला कपूर भी हैं जो फिलहाल गूगल इंडिया के साथ काम कर रही हैं।फिल्मों में आने से पहले अर्जुन काफी मोटे थे और उनका वजन करीब 140 किलो हुआ करता था। हालांकि सलमान खान ने उनकी काफी मदद की और उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया। सलमान की मदद से ही अर्जुन ने अपनी बॉडी पर काम किया और फिल्मों में धमाकेदार एंट्री मारी।

अपनी डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ की सक्सेस के बाद वो नजर आए 2013 में आई फिल्म ‘औरंगजेब’ में। अर्जुन ने इस फिल्म में डबल रोल किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।इसके बाद अर्जुन 2014 में ‘गुंडे’ और ‘2 स्टेट्स’ में नजर आए। ‘गुंडे’ को सफलता हासिल नहीं हो सकी लेकिन ‘2 स्टेट्स’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।इसके बाद वो 2014 में ‘फाइंडिंग फैनी’ और 2015 में ‘तेवर’ में दिखे। इस दौरान उनका नाम उनकी को-स्टार्स आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा से भी जोड़ा गया।

Check Also

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में बाबू जगजीवन राम की भूमिका निभाएंगे अभिनेता सतीश कौशिक

अभिनेता सतीश कौशिक को आगामी फिल्म इमरजेंसी में कार्यकर्ता और राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *