Syncron की नई फील्ड सर्विस टेक्नीशियन एनेबलमेंट इनीशिएटिव वैश्विक कार्यबल के लिए सफलता पर केंद्रित है

तकनीशियनों को एक सुरक्षित, सहज और इंटरैक्टिव समस्या निवारण प्लेटफॉर्म से लैस करके Syncron के तकनीशियन सशक्तिकरण समाधान फील्ड टीमों और ठेकेदारों को सशक्त करते हैं, उत्पादकता और स्थिरता में सुधार करते हैं, और दीर्घकालिक योजना को सक्षम करते हैं। 

अटलांटा, 26 अक्टूबर 2022 /PRNewswire/ — Syncron ने आज एक नई फील्ड सर्विस पहल की घोषणा की, जो उनके टेक्नीशियन इनेबलमेंट सॉल्यूशंस, Syncron पार्ट्स कैटलॉग और Syncron सर्विस नॉलेज द्वारा संचालित है। एकसाथ ये घटक एक ऑन-डिमांड, व्यापक ज्ञान आधार और समस्या निवारण प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं जो फील्ड सर्विस तकनीशियनों को बढ़ी हुई उत्पादकता, कम एट्रिशन रेट और इष्टतम ग्राहक अनुभव के लिए सशक्त बनाता है।

Syncron पार्ट्स कैटलॉग प्रासंगिक ज्ञान सामग्री जोड़ने वाले एक्सप्लोडेड असेंबली के विजुअल, इंटरैक्टिव दृश्य के साथ साइट पर समस्या निवारण को बढ़ाता है। यह इन्वेंट्री प्लानिंग रणनीतियों के साथ संरेखित सुविचारित अनुशंसाओं के माध्यम से पार्टस ऑर्डर करने को सुव्यवस्थित करता है। Syncron सर्विस नॉलेज सर्विस पार्ट्स की खोज, ऑर्डर व समस्या निवारण में तकनीशियनों की मदद करके सर्विस डिलीवरी को त्वरित और सरल बनाता है। फील्ड में आस्तियों के इंटरैक्टिव विजुअल प्रतिनिधित्व के माध्यम से सहज खोज क्षमताएं उत्पादकता में सुधार करती हैं और सेवा लागत को कम करते हुए पहली बार तय दरों में सुधार करती हैं।

Syncron के मुख्य उत्पाद अधिकारी अशोक कार्थम ने कहा, “आज सर्विस कंपनियां सेवानिवृत्त होते कार्यबल, नई प्रतिभाओं को आकर्षित करने में कठिनाइयां और उच्च एट्रिशन रेट के दुष्चक्र में फंस गई हैं।” “ये नए टूल्स (उपकरण) इस चक्र को तोड़ते हैं और फील्ड में उनके तकनीशियनों की सफलता सुनिश्चित करते हैं।”

फील्ड तकनीशियनों के पास समस्याओं के निवारण हेतु सही उपकरण और समर्थन नहीं होने तथा यह सुनिश्चित किए बिना कि जटिल आस्तियां परिचालन में हैं और अच्छी तरह से बनाए रखी गई हैं, सेवा संगठनों मरम्मत व रखरखाव की लागत में वृद्धि, मरम्मत में अधिक समय लगने, उच्च एट्रिशन दर और नकारात्मक ग्राहक अनुभव का जोखिम उठाते हैं। फील्ड टीमों को सफलता के लिए सशक्त बनाने वाले एक सुव्यवस्थित, ऑन-डिमांड समाधान के साथ, सर्विस संगठन बेहतर मार्जिन, ग्राहकों की संतुष्टि में वृद्धि और ब्रांड की प्रतिष्ठा को मजबूत कर सकते हैं। 

“नई सेवा अर्थव्यवस्था कई व्यवसायों के लिए चुनौतियां और मार्जिन दबाव लेकर आई है,” डॉ. फ्रेडरिक न्यूमेयर, Syncron के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ने कहा। “हमारे ग्राहकों ने स्वाभाविक रूप से महंगाई कम करने वाले समाधानों को लागू करने के लिए Syncron के साथ भागीदारी की है जो सर्विस लाईफसाइकिल से लागत निकालता है।

Syncron पार्ट्स कैटलॉग और सिंक्रोन सर्विस नॉलेज बड़े पैमाने पर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का समर्थन करते हैं। वर्तमान में चल रही एक वैश्विक पहल 20,000 से अधिक तकनीशियनों और 600 आंतरिक उपयोगकर्ताओं की सेवा करेगी, सुरक्षित रूप से 75,000 से अधिक खोज योग्य दस्तावेज ऑन व ऑफलाइन वितरित करेगी और 1,000 से अधिक सामग्री बिलों (BOMs) तथा कैटलॉग के जटिल डेटा माइग्रेशन व एकीकरण प्रदान करेगी।

Syncron पार्ट्स कैटलॉग और Syncron सर्विस नॉलेज के फायदों में शामिल हैं:

  • तकनीशियन सक्षमता लागत में कमी के माध्यम से बेहतर मार्जिन
  • उच्च ग्राहक संतुष्टि और सकारात्मक ब्रांड प्रतिष्ठा
  • मौजूदा सेवा प्रबंधन प्लेटफॉर्म निवेश के भीतर त्वरित टाइम-टु-वैल्यू
  • अधिक स्थिरता
  • पार्ट्स और समस्या निवारण संसाधनों तक गारंटीशुदा पहुंच के साथ न्यूनतम कानूनी दायित्व
  • कम एट्रिशन रेट और उच्च कर्मचारी संतुष्टि
  • डेटा गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए एक स्थापित ढांचा

Syncron पार्ट्स कैटलॉग के बारे में अधिक जानने के लिए, देखें syncron.com/solutions/field-service-management/parts-catalog। Syncron सर्विस नॉलेज के बारे में अधिक जानने के लिए, देखें syncron.com/solutions/field-service-management/service-knowledge

Syncron के बारे में Syncron अग्रणी विनिर्माताओं व वितरकों को दुनिया की नई सेवा अर्थव्यवस्था का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है। हम आफ्टरमार्केट व्यापार लाभप्रदता में सुधार करते हैं, कार्यशील पूंजी का अनुकूलन करते हैं, ग्राहकों की वफादारी बढ़ाते हैं और ग्राहकों को सेवा-संचालित व्यवसाय मॉडल में सफलतापूर्वक संक्रमण करने में सक्षम बनाते हैं। एआई (AI) और एमएल (ML) में हमारे उद्योग-अग्रणी निवेश के साथ, Syncron पहले, अभिनव, ग्राहक-अनुमोदित और समग्र एंड-टू-एंड इंटेलिजेंट सर्विस लाइफ सायक्ल मैनेजमेंट (SLM) समाधान पोर्टफोलियो की पेशकश करती है। हमारे कनेक्टेड सर्विस एक्सपीरियंस (CSX) प्लेटफॉर्म पर वितरित, हमारे समाधानों में सर्विस पार्ट्स इन्वेंट्री, मूल्य, वारंटी, सर्विस कॉन्ट्रैक्ट और फील्ड सर्विस मैनेजमेंट शामिल हैं। यह कोई राज नहीं कि दुनिया के शीर्ष ब्रांड Syncron पर भरोसा करते हैं, जिससे यह इंटेलिजेंट SLM SaaS समाधानों में निजी स्वामित्व वाली सबसे बड़ी वैश्विक लीडर बन गई है। अधिक जानकारी के लिए, syncron.com पर जाएं।

लोगो – https://mma.prnewswire.com/media/1832423/Syncron_Logo.jpg 

 

 

Cision View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/syncron—————-301659992.html

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *