Supermicro और Rakuten Symphony ने अपना सहयोग बढ़ाया और क्लाउड आधारित ओपन रैन (Open RAN) मोबाइल नेटवर्क के लिए संपूर्ण 5जी, टेल्को और एज समाधान पेश किए

Rakuten Symphony के साथ, लचीचे, स्केलेबल और खुले मानकआधारित 5जी नेटवर्क तैनात करना आसान हो गया है और Supermicro एप्लिकेशन अनुकूलित सर्वर के साथ अपग्रेड हो गया है 

सैन जोस, कैलिफोर्निया और बार्सिलोना, स्पेन, 2 मार्च 2023 /PRNewswire/ — क्लाउड, एआई/एमएल, स्टोरेज, और 5जी/ऐज के लिए समग्र सूचना प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता Supermicro, Inc. (नैस्डेक: SMCI) अगली पीढ़ी के सर्वर और स्टोरेज सिस्टम देने के लिए Rakuten Symphony के साथ वर्कलोड की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए घनिष्ठ सहयोग की घोषणा कर रही है। Rakuten Symphony के साथ एक प्रमुख सहयोगी के रूप में, दोनों कंपनियां क्लाउड-आधारित मोबाइल सेवाओं के लिए ऑपरेटरों को ब्लूप्रिंट प्रदान कर रही हैं जो दुनिया भर के ऑपरेटरों के लिए एक आसानी-से-कार्यान्वित होने वाला समाधान प्रदान करते हुए सबसे उन्नत सर्वर और नेटवर्किंग आर्किटेक्चर का उपयोग करती हैं। इसके अलावा, Rakuten Symphony समय पर तकनीकी सहायता और परामर्श के साथ जल्दी से ओपन रैन समाधान पेश कर सकती है।

Supermicro and Rakuten Symphony Extend Their Collaboration and Offer Complete 5G, Telco, and Edge Solutions For Cloud Based Open RAN Mobile Networks

ओपन रैन को अपनाते समय दुनिया भर में मोबाइल ऑपरेटरों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें स्क्रैच से नए उच्च-प्रदर्शन नेटवर्क का निर्माण, नए प्रकार के घटक शामिल हैं जिनके लिए इन नेटवर्कों को स्केल करने और सख्त करने का एक अलग तरीका, और अलग-अलग प्रौद्योगिकियों ट्रेडऑफ का मूल्यांकन करने के लिए निवेश और समय की आवश्यकता होती है। Rakuten Symphony के साथ, Supermicro के पूर्व-परिभाषित और परीक्षण किए गए सर्वरों का उपयोग करते हुए, अत्यधिक प्रदर्शनकारी, लागत प्रभावी, अनुकूलित और सुरक्षित समाधान मोबाइल संचार और नेटवर्क के किनारे पर डेटा उत्पादन की बढ़ती चाल को पूरा करने के लिए तैनात करने के लिए तैयार है। सर्वर डिज़ाइन के लिए Supermicro का बिल्डिंग ब्लॉक दृष्टिकोण सर्वरों की एक विस्तृत श्रृंखला को त्वरित रूप से प्रमाणित करने और विशिष्ट वर्कलोड के लिए उपयोग करने में सक्षम बनाता है।

Supermicro के अध्यक्ष और सीईओ चार्ल्स लियांग ने कहा, “Supermicro आज की ऐज आवश्यकताओं और अगले कुछ वर्षों में ऐज संचार में प्रत्याशित उछाल के लिए स्केलेबल और सुरक्षित समाधान बनाने के लिए अत्याधुनिक सर्वर और विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए उद्योग लीडर Rakuten का समर्थन करने के लिए उत्साहित है।” “इसके अलावा, हमारे सर्वरों की एप्लिकेशन-अनुकूलित रेंज Rakuten Symphony को दुनिया भर के ग्राहकों के लिए विशिष्ट और अनुकूलित समाधान प्रदान करने की अनुमति देती है। नई प्रौद्योगिकियों के साथ बाजार में सबसे पहले आने की हमारी क्षमता Supermicro को Rakuten की प्रौद्योगिकी पेशकशों की विस्तृत श्रृंखला के लिए पसंदीदा आपूर्तिकर्ता बनने में सक्षम बनाती है।”

Rakuten Mobile और Rakuten Symphony के सीईओ तारिक अमीन ने कहा, “Rakuten Symphony दुनिया भर में मोबाइल ऑपरेटरों के लिए उच्च प्रदर्शन वाली ओपन रैन प्रौद्योगिकियों की अगली पीढ़ी पेश करने के लिए Supermicro के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।” “Rakuten Symphony सॉफ्टवेयर का संयोजन और Supermicro के अत्याधुनिक सर्वरों के साथ एकीकरण विशेषज्ञता सुनिश्चित करती है कि ग्राहक समय पर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे।”

Rakuten Symphony ने अपनी वितरित इकाइयों (O-DU) और केंद्रीकृत इकाइयों (O-CU) के लिए जिन सर्वरों का चयन किया है, उनमें Supermicro ऐज और डेटा सेंटर श्रेणी शामिल हैं:

  • O-CU : SYS-220U-TNR, 2U 2x E810 और 1x XXV710, उच्च लचीलेपन और स्लॉट गणना के साथ Dual Intel Xeon Platinum 8358P CPU, NUMA संतुलित आर्किटेक्चर, पूर्ण SW एकीकरण/प्रबंधन विशेषता समर्थन।  
  • O-DU : SYS-210TP-HPTR, 2U4N Intel Xeon Gold 6338N 32 कोर के साथ, 1x ACC100, और 1x XXV710 एकल सॉकेट जो पैकेट संसाधन में उच्च सघनता, अत्यंत-न्यून विलंब के साथ होता है।
  • O-DU : SYS-210P-FRDN6T, 2U Intel Xeon Gold 6338N 32 कोर के साथ, 1x ACC100 और 1x XXV710 एकल सॉकेट जो पैकेट संसाधन में उच्च सघनता, अत्यंत-न्यून विलंब के साथ होता है। 

Rakuten Symphony उसी फुटप्रिंट सर्वर में 4th Gen Intel Xeon स्केलेबल प्रोसेसर के साथ Supermicro सर्वर की पेशकश शुरू करेगी जैसा कि नीचे सूचीबद्ध है:

CU और DU के लिए विशिष्ट Supermicro X13 उत्पाद:

Supermicro के X13 उत्पादों के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया देखें: www.supermicro.com/x13 

Supermicro और Rakuten Symphony के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया देखें: https://www.supermicro.com/en/solutions/rakuten-symphony 

MWC 2023 में Supermicro और Rakuten Symphony Solution के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया Supermicro/Rakuten हॉल 5, स्‍टैंड 5डी66 पर जाएं

Super Micro Computer, Inc. के बारे में 

Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लिकेशन-अनुकूलित समग्र आईटी समाधान में वैश्‍व‍िक लीडर है। सैन जोस, कैलिफोर्निया में स्थापित और पर‍िचालन कर रही Supermicro एंटरप्राइज, क्लाउड, एआई और 5जी टेल्को/एज आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बाजार में सबसे पहले नवाचार देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, एआई, स्टोरेज, आईओटी और स्विच सिस्टम, सॉफ्टवेयर व सेवाओं के साथ समग्र आईटी समाधान प्रदाता बनने के लिए रूपांतर‍ित हो रहे हैं और इस दौरान उन्नत उच्च मात्रा वाले मदरबोर्ड, पावर और चेसिस उत्पाद ड‍िलीवर कर रहे हैं। उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, ताइवान और नीदरलैंड में) डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो मापन और दक्षता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हैं तथा टीसीओ में सुधार व पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार विजेता पोर्टफोलियो ग्राहकों को हमारे लचीले और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉक्स से निर्मित सिस्टम के विस्‍तृत परिवार से चयन करके अपने सटीक व‍र्कलोड और ऐप्लिकेशन के लिए अनुकूलित करने की अनुमति देता है जो फॉर्म फैक्टर, प्रोसेसर, मेमोरी, जीपीयू, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पावर और कूलिंग सॉल्यूशंस (वातानुकूलित, फ्री एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के व्यापक सेट का समर्थन करते हैं।

Supermicro, Building Block Solutions, और We Keep IT Green, ये Super, Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। 

Intel, Intel लोगो तथा अन्‍य Intel चिन्‍ह Intel Corporation या इसकी सहायक कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं।

अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं।

फोटो – https://mma.prnewswire.com/media/2012695/Super_Micro_Computer___1.jpg

लोगो – https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg 

Cision View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/supermicro–rakuten-symphony———-open-ran——5——-301760852.html

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *