STL ने ऑस्ट्रेलिया में Project Horizon के लिए ऑप्टिकल नेटवर्किंग समाधान प्रदान करते हुए Vocus के साथ अपने संबंध और मजबूत क‍िए

सिडनी, 11 अक्टूबर 2022 /PRNewswire/ — डिजिटल नेटवर्क उद्योग के अग्रणी इंटीग्रेटर्स में से एक  STL(एनएसई: STLTECH), ने आज पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में Project Horizon के लिए Vocus Group  के साथ अपने गठजोड़ की घोषणा की। STL इस भागीदारी के तहत, Vocus के इंटर कैपिटल नेटवर्क विस्तार कार्यक्रम के लिए उच्च शक्ति वाले ऑप्टिकल फाइबर केबल प्रदान करेगी। यह सौदा STL के Vocus के साथ संबंधों को मजबूत करता है, जहां STL ने ब्राउनफील्ड नेटवर्क निर्माण परियोजनाओं के लिए पहले अपने ऑप्टिकल नेटवर्किंग समाधान, Opticonn प्रदान किए थे।

Sterlite_Technologies_STL_New_Logo

Project Horizon में Vocus पर्थ और पोर्ट हेडलैंड के बीच पहला प्रतिस्पर्धी फाइबर आधार नियोजित करेगी, और यह Vocus के $1 बिलियन के निवेश कार्यक्रम के तहत पहली बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना है। पूरा होने पर, Project Horizon सभी मेनलैंड राजधानियों को जोड़ने वाले Vocus के राष्ट्रीय फाइबर बैकबोन में अंतिम अंतराल को दूर करेगा। Horizon पोर्ट हेडलैंड उच्च क्षमता वाली दो सबमरीन केबल से इंटरकनेक्‍ट हो जाएगा, जिससे ऑस्ट्रेलिया के उत्तर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय डेटा के लिए एक नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

STL प्रोजेक्ट Horizon के लिए फाइबर पार्टनर के रूप में, Vocus के हाई-टेन्साइल और क्रश स्ट्रेंथ केबल प्रौद्योगि‍की वाले अत्याधुनिक डिजाइन के के नेटवर्क रोलआउट का समर्थन करेगा। केबलों की डिजाइन लाईफ 30 वर्ष से अधिक है, यह सुनिश्चित करता है कि Project Horizon 2050 के दशक तक दुरुह पर्यावरणीय परिस्थितियों में भी पिलबरा से उच्च क्षमता वाली कनेक्टिविटी प्रदान करना जारी रखेगा।

Vocus Group के ग्रुप सीईओ केविन रसेल ने इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, कहा, “Project Horizon, Vocus की सबसे बड़ी फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना है, और यह ऑस्ट्रेलिया के संसाधन क्षेत्र के माध्यम से पहला प्रतिस्पर्धी फाइबर प्रदान करेगी। नेटवर्क को 38 टेराबिट्स प्रति सेकेंड प्रति फाइबर पेयर की संचरण क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है। STL के ऑप्टिकल समाधान Vocus को कम वृद्धिशील लागतों पर उच्च क्षमता वेवलैंथ को अपग्रेड व समर्थन करने के लिए कुशल मार्ग प्रदान करते हैं, और ऑस्ट्रेलिया में उच्च गति तथा कम विलंबता फाइबर बुनियादी ढांचे को ड‍िलीवर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

STL में सीईओ (ऑप्टिकल नेटवर्किंग बिजनेस) पॉल एटकिंसन ने समझौते के बारे में कहा , “हम Vocus के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं। STL ऑस्ट्रेलिया में नेटवर्क व‍िनिर्माताओं के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि उन्नत ऑप्टिकल नेटवर्क बनाने में मदद मिल सके। हमें विश्वास है कि, हमारे उद्देश्य केंद्रित ऑप्टिकल नेटवर्किंग समाधानों के साथ, हम इस शुरूआत में Vocus का समर्थन करेंगे और देश के लिए उच्च गति, उच्च क्षमता वाले नेटवर्क देने में उनकी मदद करेंगे।”

STL – Sterlite Technologies Ltd के बारे में:

डिजिटल नेटवर्क उद्योग के अग्रणी इंटीग्रेटरों में से एक STL दूरसंचार कंपनियों, क्लाउड कंपनियों, स‍िटीजन नेटवर्क्‍स और बड़े उद्यमों को अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद करती है। और अध‍िक पढ़ेंहमसे संपर्क करें

stl.tech  |Twitter | LinkedIn | YouTube

लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/876464/Sterlite_Technologies_STL_New_Logo.jpg

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *