NEOM ने इलेक्ट्रिक अर्बन एयर मोबिलिटी को तेज करने के लिए Volocopter में 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया

NEOM, सऊदी अरब,, 11 नवंबर, 2022 /PRNewswire/ — उत्तर पश्चिमी सऊदी अरब में स्मार्ट और टिकाऊ क्षेत्रीय विकास NEOM ने अर्बन एयर मोबिलिटी के अग्रणी Volocopter में 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सीरीज ई निवेश की घोषणा की। भविष्य की गीगा-परियोजना की भूमि को वैश्विक eVTOL उद्योग के साथ अपनी रणनीतिक भागीदारी के हिस्से के रूप में कंपनी में महत्वपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी, जो इसे भविष्य के मोबिलिटी समाधानों में अग्रणी के रूप में स्थापित करेगी।

Nadhmi Al-Nasr, CEO NEOM and Dirk Hoke, CEO Volocopter, during the signing in Berlin, Germany

इस सौदे से सऊदी अरब में उन्नत एयर मोबिलिटी उद्योग की प्रगति के लिए Volocopter के साथ NEOM की रणनीतिक साझेदारी का विस्तार होगा, जो इसके मोबिलिटी क्षेत्र के लिए NEOM की अत्याधुनिक रणनीति के अनुरूप है। यह दिसम्बर 2021 में आरंभ किए गए NEOM-Volocopter संयुक्त उद्यम को आगे बढ़ाती है, जो द लाइन, ऑक्सागन, और ट्रोजेना सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए NEOM में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवाओं का संचालन करेगा।

NEOM के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नहमी अलनस्र ने कहा: “यह महत्वपूर्ण निवेश किंगडम के लिए स्थिरता प्राप्त करने और NEOM को मानव प्रगति के उत्प्रेरक के रूप में विकसित करने के लिए, NEOM के निदेशक मंडल के अध्यक्ष, एचआरएच क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा घोषित महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ संरेखित करता है। यह मानवता को मोबिलिटी के एक नए युग के करीब ले जाने में योगदान करेगा – शून्य उत्सर्जन, बिजली से संचालित वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग वाहनों द्वारा परिभाषित एक युग। किंगडम के नागरिक उड्डयन के सामान्य प्राधिकरण के साथ मिलकर, NEOM और Volocopter अपने निवासियों और आगंतुकों के लिए एयर टैक्सियों को रोजमर्रा की वास्तविकता बनाने जैसी नई अवधारणाएं बनाएंगे। Volocopter जैसी अग्रणी कंपनियों के साथ NEOM द्वारा विकसित की जा रही शक्तिशाली साझेदारी न केवल NEOM और किंगडम के लाभ के लिए बल्कि सभी के लिए भविष्य में बड़ी छलांग लगाएगी।”

Volocopter के सीईओ डर्क होक ने कहा: “इतिहास में यह पहली बार है कि अपनी अनूठी विशेषताओं के साथ eVTOLs को एक क्षेत्र के डिजाइन के रूप में विशेष रूप से विश्लेषित किया जा रहा है जिसे एकदम नए सिरे से निर्मित किया जा रहा है। यह एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है कि कैसे अर्बन एयर मोबिलिटी शहरों में जीवन की गुणवत्ता बढ़ा सकती है। NEOM का निवेश उभरते अर्बन एयर मोबिलिटी बाजार में प्रवेश करने वाली पहली कंपनी बनने की दौड़ में एक प्रौद्योगिकी प्रवर्तक के रूप में हमारी अग्रणी स्थिति का प्रमाण है।”

NEOM का अनूठा क्षेत्रीय विकास बहु-मॉडल टिकाऊ परिवहन प्रणाली में इलेक्ट्रिक अर्बन एयर मोबिलिटी को आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए एक वैश्विक जीवंत प्रयोगशाला प्रदान करता है। जमीनी स्तर से निर्मित होने के कारण, NEOM जमीन पर, हवा में और समुद्र में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस के परीक्षण के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है। NEOM के अलावा, Volocopter ने साझेदारी शुरू की है और वैश्विक शहरों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है जिसमें पेरिस, सिंगापुर और रोम के साथ-साथ चीन भी शामिल हैं।

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन के सामान्य प्राधिकरण (जीएसीए) के साथ निकट सहयोग में, NEOM और Volocopter सऊदी अरब के लिए एक राष्ट्रीय परीक्षण क्रमादेशावली लागू कर रहे हैं ताकि शून्य-उत्सर्जन वाले भविष्य के शहरी मोबिलिटी के साथ eVTOLs के एकीकरण को सक्षम किया जा सके ।

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी 100% नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित वास्तव में टिकाऊ और निर्बाध रूप से जुड़े मल्टी-मोडल मोबिलिटी सिस्टम को लागू करने के NEOM के मिशन का एक प्रमुख घटक है।

कुल मिलाकर, NEOM उद्योग नवाचार को स्थानीय बनाने के लिए eVTOL बेड़े, संचालन और बुनियादी ढांचे में निवेश करेगा।

NEOM के बारे में 

NEOM मानव प्रगति का एक उत्प्रेरक और इस बात का विजन है कि नया भविष्य कैसा दिख सकता है। यह उत्तर पश्चिम सऊदी अरब में लाल सागर पर एक जीवंत प्रयोगशाला के रूप में जमीनी स्तर से बनाया जा रहा एक क्षेत्र है – एक ऐसा स्थान जहां उद्यमिता इस नए भविष्य के लिए पाठ्यक्रम तैयार करेगी। यह उन लोगों के लिए एक गंतव्य और एक घर होगा जो बड़े सपने देखते हैं और असाधारण जीवन-यापन के लिए एक नए मॉडल के निर्माण का हिस्सा बनना चाहते हैं, फलते-फूलते व्यवसाय बनाते हैं और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करते हैं।

NEOM में हाइपरकनेक्टेड, संज्ञानात्मक शहर, बंदरगाह और उद्यम क्षेत्र, अनुसंधान केंद्र, खेल और मनोरंजन स्थल और पर्यटक स्थल शामिल होंगे। नवोन्मेष के केंद्र के रूप में, उद्यमी, व्यापारिक नेता और कंपनियां नई तकनीकों और उद्यमों पर शोध, इनक्यूबेट और व्यावसायीकरण के लिए अभूतपूर्व तरीके से आएंगी। NEOM के निवासी एक अंतरराष्ट्रीय लोकाचार को अपनाएंगे और अन्वेषण, जोखिम लेने और विविधता की संस्कृति को समाविष्ट करेंगे।

और अधिक जानकारी के लिए media@neom.com या www.neom.com and www.neom.com/en-us/newsroom देखें।

यह सामग्री NEOM कंपनी की ओर से Teneo Strategy LLC द्वारा वितरित की गई है। न्याय विभाग, वाशिंगटन, डीसी में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध है 

फोटो – https://mma.prnewswire.com/media/1936393/CEO_NEOM_CEO_Volocopter.jp

फोटो – https://mma.prnewswire.com/media/1936392/NEOM_Volocopter_Executives.jpg

NEOM and Volocopter Executives during the signing in Berlin, Germany

Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.

Check Also

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया वेल्थ मैक्सिमाइज़र — सभी शुल्कों की वापसी वाला यह यूलिप प्लान विशेष रूप से पॉलिसी बाज़ार पर है उपलब्ध

यूलिप श्रेणी की एकमात्र योजना जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लागू सभी शुल्कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *