सैन जोस, कैलिफोर्निया, 25 अप्रैल, 2023 /PRNewswire/ — Bioved Pharmaceuticals, Inc. को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसे अपने प्राकृतिक आयुर्वेद आधारित उत्पाद, कोविड-19 की टैबलेट Artovid-20® के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त हुआ है। “मेथड्स एंड कंपाउंड्स फॉर ट्रीटिंंग इफेक्टस ऑफ कोविड-19 डीजीज” शीर्षक वाला पेटेंट पहले से जारी यूएस पेटेंट प्रक्रिया के तहत 4 पौधों के मालिकाना संयोजन के लिए 20 साल की विशिष्टता प्रदान करता है। उत्पाद व्यापक सुरक्षा अध्ययन, और पूर्व-नैदानिक और नैदानिक सत्यापन से गुजरा है। सामान्य कोविड-19 में तीसरे चरण के रेंडमाइज्ड क्लिनिकल ट्रायल ने बीमारी की अवधि में कमी, गंभीरता स्कोर में सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है, और स्वाद व गंध सहित रोग के लक्षणों में सुधार 5 दिन से ही शुरू किया है। प्रकाशन https://doi.org/10.1002/ptr.7683 पर देखा जा सकता है। “सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमने इंटरल्यूकिन-6 स्तरों में सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है, जो रोग की गंभीरता व दुनिया भर में लाखों लोगों की जान लेने वाले साइटोकिन हमले के लिए प्रमुख बायोमार्कर में से एक है। यह उत्पाद लॉन्ग कोविड की जटिलताओं को दूर करने के लिए काम करेगा। और यह एक सुरक्षित व प्रभावी तरीके से अन्य श्वसन वायरस के लिए भी एक व्यापक-स्पेक्ट्रम प्रतिरक्षा बूस्टर है,” Bioved के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, डेबेन डे (पीएचडी) ने कहा।

Bioved की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमडी, दीपा चित्रे ने कहा, “हम यह पेटेंट प्रदान किए जाने पर वास्तव में गौरवान्वित हैं।” उन्होंने आगे कहा, “कोविड-19 के निदान और उपचार के लिए पिछले तीन वर्ष में हजारों अमेरिकी पेटेंट दायर किए गए हैं। हम बहुत सम्मानित और प्रसन्न हैं कि उन सभी में से, हमें एक यूएस पेटेंट मिला है, विशेष रूप से एक प्राकृतिक उत्पाद के लिए जिसे मुख से (orally), और सिंथेटिक रासायनिक दवाओं की कीमत के थोड़े से एक भाग में ही लिया जा सकता है। यह आयुर्वेद विज्ञान के लिए, भारत के लिए और दुनिया भर के भारतीयों के लिए वास्तव में एक गौरव का दिन है। यह प्राकृतिक दवा उद्योग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है जो मनुष्यों और जानवरों के कल्याण के लिए भावी बड़ी चीज हो सकती है।”
दुनिया के कई देशों में अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों व मौतों की बढ़ती संख्या के साथ कोविड-19 और इसके वेरिएंट फिर से बढ़ रहे हैं। Artovid-20® रोग के लिए निवारक और चिकित्सीय उपचार के रूप में काम आ सकती है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो टीके नहीं लगवाना चाहते, इसके साथ ही यह विकासशील देशों में, उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों में और उन व्यवसायों में जहां लगातार संक्रमण का जोखिम रहता है, के लिए भी विशेष महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद विज्ञान में प्राकृतिक वनस्पति पर आधारित उपचारों का खजाना है। आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी मानकों द्वारा वैज्ञानिक रूप से मान्य, वे मुश्किल से ठीक होने वाले विकारों के इलाज के सुरक्षित और प्रभावी तरीके प्रदान कर सकते हैं। “नया पेटेंट प्रदान किया जाना हमारे अनुसंधान, उत्पाद विकास व प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट नवाचार और ताकत को प्रदर्शित करता है। एक अल्पसंख्यक महिला के स्वामित्व वाले व्यवसाय के रूप में, हमें Bioved द्वारा अपने हर उत्पाद में विज्ञान व गुणवत्ता नियंत्रण में गर्व महसूस करते हैं,” कॉर्पोरेट मामलों के उपाध्यक्ष संदीप दावनकर ने कहा।
Bioved Pharmaceuticals, Inc. के बारे में Bioved का मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में है और उसकी सहायक कंपनियां पुणे, भारत और हनोई, वियतनाम में हैं। यह आयुर्वेद विज्ञान से मानव और पशुओं के लिए वैज्ञानिक रूप से मान्य, सुरक्षित व प्रभावी, प्राकृतिक वनस्पति आधारित न्यूट्रास्यूटिकल्स, डायटरी सप्लीमेंट्स तथा ओटीसी उत्पादों के लिए एक मजबूत डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है। कंपनी और उसके उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी www.bioved.com और www.biovedproducts.comपर प्राप्त की जा सकती है। सभी पूछताछ के लिए, कृपया support@bioved.com को लिखें।
लोगो – https://mma.prnewswire.com/media/2003132/Bioved_logo_800_x_800_Logo.jpg
View original content:https://www.prnewswire.com/in/news-releases/bioved-pharmaceuticals—19—————artovid-20——–301806956.html
Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with PR Newswire. Indiahallabol.com takes no editorial responsibility for the same.