राशिफलः 13 मई 2015

मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आज आपका दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों और स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है और संतान से लाभ होगा।

वृषभ (Tauras): आपका दिन अच्छा बितेगा। आज नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। अधूरे कामों के पूरा होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपका वर्चस्व और मधुरता रहेगी। उपहार और मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा गणेशजी बताते हैं। आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएं आएंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें।

कर्क (Cancer): आज का दिन प्रतिकूलताओं भरा रहेगा इसलिए किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। साथ ही उपचार और शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें अन्यथा कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएगा। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

सिंह (Leo): गणेशजी को आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी। व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है। गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर चिंता होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा और यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुला (Libra): आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति और प्रफुल्लित मन का आभास होगा। नकारात्मक विचार मन को विचलित कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा और निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। धनहानि और यश हानि हो सकती है। स्त्रियों और पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु (Sagittarius): आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

मकर (Capricorn): आप शेयर मार्केट के सट्टा और व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा और आंख में पीड़ा हो सकती है। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के अनुसार आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता और चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों और स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मीन (Pisces): मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *