काफी तेज गति से बढ़ रहा है महासागरों का जलस्तर

ocean-water-level

दुनिया के महासागरों का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। बताया गया है कि 1992 से सागरों का स्तर औसतन तीन इंच बढ़ा है। कुछ स्थानों पर प्राकृतिक कारणों से यह स्तर नौ इंच तक बढ़ा है। यह आकलन नासा के उपग्रह से प्राप्त डाटा के आधार पर किया गया है।कोलोराडो यूनिवर्सिटी के स्टीव नेरेम के अनुसार, ‘महासागर गर्म होने पर बढ़ते हैं और बर्फ व हिमनद भी इसमें इजाफा करते हैं। बहुत संभव है कि हमें सागरों का स्तर तीन फीट या उससे ज्यादा देखने को मिले, लेकिन हम अभी यह नहीं जानते कि अगले सौ वर्षों में क्या होगा?’ नेरेम के अनुसार नए शोध बताते हैं कि इस दिशा में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सागरों के स्तर में एक-तिहाई वृद्धि उनके गर्म पानी के कारण, एक-तिहाई वृद्धि ग्रीनलैंड व अंटार्कटिका की बर्फ पिघलने से और शेष बढ़ोतरी पर्वतों के हिमनदों के पिघलने से होती है। हालांकि अभी तक प्राप्त डाटा से यह भी पता चला है कि समुद्रों का स्तर हर जगह नहीं बढ़ रहा है। नासा की कैलिफोर्निया स्थित प्रयोगशाला के समुद्र विशेषज्ञ जॉश विलिस के अनुसार अमेरिका के पश्चिमी तट के जलस्तर में पिछले 20 वर्षो में गिरावट देखी गई है।

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पहुंचेंगी दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया द्वारा दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के ठीक एक दिन …