Tag Archives: Tokyo

पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के अपने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो में अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की।इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और जापान की विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तोक्यो पहुंचे हैं। किशिदा वार्षिक शिखर सम्मेलन के …

Read More »

जापान की आत्म रक्षा सेना के दिवंगत कर्मियों को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान की आत्म रक्षा सेना के उन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।राजनाथ सिंह मंगोलिया तथा जापान की अपनी पांच दिवसीय के आखिरी पड़ाव में तोक्यो पहुंचे हैं। इस यात्रा का मकसद क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और वैश्विक भू-राजनीति में उथलपुथल के बीच …

Read More »

टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट के लिए एक साथ इकट्ठा हुए वर्ल्ड के टॉप लीडर्स

पान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट के लिए एक साथ इकट्ठा हुए।इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतने कम समय में क्वाड समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्तवपूर्ण स्थान बना लिया है। आज क्वाड का दायरा व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक …

Read More »

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को देखते हुए जापान ने स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज देना किया शुरू

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच जापान ने कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर डोज स्वास्थ्य कर्मियों को देना शुरू कर दिया। ओमीक्रोन के दो मामले जापान में सामने आ चुके हैं।जापान में प्रारंभिक टीकाकरण अभियान फरवरी के मध्य में शुरू हुआ था। ऐसे चिकित्साकर्मियों जिन्हें नौ महीने से अधिक समय पहले टीके की खुराक …

Read More »

फरवरी से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का विस्तार करेगा जापान

अगले साल फरवरी में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का जापान में विस्तार किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने के लिए देशभर में नगर पालिकाओं को अधिसूचित किया। रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम के लिए …

Read More »

चीन के नेता संस्कृति की विविधताओं को नहीं समझते हैं : दलाई लामा

चीन के नेता संस्कृति की विविधताओं को नहीं समझते हैं। कड़े सामाजिक नियंत्रण के प्रति सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का झुकाव नुकसानदेह हो सकता है।दलाई लाम ने बुधवार को यह भी कहा कि वह आधिकारिक रूप से नास्तिक कम्युनिस्ट पार्टी शासित चीन और प्रबल बौद्ध धर्मावलंबी ताइवान के बीच जटिल राजनीति में संलिप्त होने के बजाय भारत में ही रहना चाहते …

Read More »

जापान में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण

जापान में कोरोनोवायरस प्रतिक्रिया के प्रभारी मंत्री यासुतोशी निशिमुरा ने जानकारी दी कि जापान की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड -19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार निशिमुरा ने रविवार को कहा कि यदि टीकाकरण मौजूदा गति से आगे बढ़ता है, तो यह इस महीने के अंत तक 60 प्रतिशत आंकड़े को …

Read More »

जापान में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप

जापान के आओमोरी प्रान्त के शिमोकिता जिले में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 11.16 बजे आया, जिसका केंद्र 41.4 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.1 डिग्री पूर्व देशांतर पर और 70 किमी की गहराई पर स्थित था।भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता के पैमाने पर 4 दर्ज की गई …

Read More »

जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा

कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं।प्रतिस्पर्धा बुधवार से शुरू हो जायेंगी जब सॉफ्टबॉल और महिला फुटबॉल के मुकाबले होंगे।सुगा ने यहां एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है। ऐसे में हमें ओलंपिक की …

Read More »

जापान के राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के वरिष्ठ अधिकारी यासुशी मोरिया की रेल दुर्घटना में हुई मौत

जापान के राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के वरिष्ठ अधिकारी यासुशी मोरिया की सोमवार को ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी।जापान के टीवी स्टेशन एनटीवी ने यह जानकारी दी।जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना टोक्यो में नाकानोबू स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार पूर्वान 9.30 बजे हुई।हादसे के बाद मोरिया को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी।पुलिस दुर्घटना की जांच कर …

Read More »