9 नवम्बर का राशिफल

astrology

मेष (Aries): आज आप आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतन शक्ति इसमें आपकी मदद करेगी। गूढ़ और रहस्यमय विद्या के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। वाणी पर संयम रखना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। हित शत्रुओं से संभलकर चलें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृषभ (Tauras): परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में या किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि की संभावना है। इस संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की भी आज संभावना अधिक है।

मिथुन (Gemini): कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवारजनों के साथ आप उल्लासपूर्ण वातावरण में समय बिताएंगे। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग और मान-सम्मान प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे होंगे।

कर्क (Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक बेचैनी में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

सिंह (Leo): आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से बच सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आपके मन पर छायी रह सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): आज शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता मिलेगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। गूढ़ और आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि प्राप्त होगी।

तुला (Libra): मन में आज दुविधा रहेगी जिस कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। व्यवहार में जड़ता के कारण आपको ही दुःख उठाना पड़ सकता है। व्यवहार में जिद्द और हठ को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी अच्छी जगह पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु (Sagittarius): आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर भी संयम रखें नहीं तो वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सताएगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा और मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन खर्च होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा।

मीन (Pisces): आज उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास करें। यह प्रयास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …