26 अगस्त का राशिफल

Astrology-Signs-Images

मेष– अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। मनोबल ऊंचा बना रहेगा। भाग्य की प्रबलता रहेगी। कार्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखे।

वृष– करियर कारोबार में बेहतर बने रहेंगे। अनावश्यक मेहनत करने की अपेक्षा स्मार्ट तरीके से काम करने का प्रयास करें। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन– जीवनसाथी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकता है। भूमि भवन से जुड़े मामले फलेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क– धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें। समझ और सतर्कता से कार्यों में गति लाएं। महत्वपूर्ण योजनाओं पर अमल बढ़ाने का समय है। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह– अत्यावश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की सोच रखें। मन की बात कहने में संकोच से बचें। विद्यार्थी बेहतर बने रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कन्या– बड़ा सोचें और सबको साथ लेकर चलें। संकीर्णता और स्वार्थ से क्षणिक लाभ तो मिल सकता है लेकिन बड़ी उपलब्धि ओझल हो सकती है। दिन सामान्य।

तुला– जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। नौकरीपेशा अपेक्षाकृत अच्छा करेंगे। आलस्य से बचें। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक– सुख सौख्य सहजता बनी रहेगी। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

धनु– लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा। करियर कारोबार के सिलसिले में यात्रा संभव है। परिजनों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ें। दिन हितकारक। जिद छोड़ें।

मकर– साहस पराक्रम बढ़ेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि रह सकती है। रिश्ते मधुर रहेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। जनसंपर्क को बढ़ावा मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।

कुंभ– आर्थिक मोर्चें पर बेहतर बने रहेंगे। आय के साथ बचत पर भी जोर रहेगा। वाणी व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन उन्नतिकारक। तेजी बनाए रखें।

मीन– शुभता सक्रियता बनी रहेगी। करियर कारोबार में उछाल के संकेत हैं। मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …