पाकिस्तान ने फिर गोलीबारी की

army-in-jammu

घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसाने के लिए शनिवार देर रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की तो रविवार रात नौ बजे से पुंछ स्थित नियंत्रण रेखा पर कई पोस्टों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना गोले दाग रही है। जानकारी के अनुसार, पाक सेना ने रात नौ बजे के करीब पुंछ जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर की क्रांति, क्रांति वन, क्रांति टू, नंगी टेकरी, व घोड़ा पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इस गोलीबारी की आड़ में पाक सेना पांच से छह के करीब आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने का प्रयास, जिसे भारतीय सेना के जवानों ने विफल कर दिया। भारतीय सेना द्वारा पाक सेना को गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं, पुंछ जिले के ही साब्जियां सेक्टर की कोपरा पोस्ट पर भी पाक सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। साढ़े दस बजे के करीब पाक सेना ने गोलीबारी आरंभ कर दी है जो देर रात तक जारी रही।

इस क्षेत्र से भी पाक सेना द्वारा आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने का प्रयास किया जा रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कुछ हद तक गोलीबारी में कमी आई है। इस सेना के उच्च अधिकारी भी सीमा पर मौजूद है। इसी तरह पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब सवा दस बजे पाकिस्तान ने अपनी पोस्ट मौलाना से भारतीय क्षेत्र में गोलियां दागी। इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …