नौवीं बार देश के सबसे धनी व्यक्ति बने मुकेश अम्बानी

mukesh-ambani_625x300_71400

आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल देश के सबसे धनी व्‍यक्ति बने हैं। उनकी संपत्ति हालांकि 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल देश के नए अरबपति बन गए हैं। दोनों में से प्रत्येक की संपत्ति 8,582 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) है। यह जानकारी बुधवार को फोर्ब्‍स पत्रिका की ओर से जारी धनाडयों की नई सूची से मिली। मैग्‍जीन के अनुसार, भारतीय ई-कॉमर्स क्षेत्र से इस बार पहला अरबपति मिला।

फ्लिपकार्ट के संस्थापक (बंसल) ने पहली बार हमारी धनाढयों की सूची में 1.3 अरब डॉलर (प्रत्येक) के साथ 86 पायदान पर प्रवेश किया है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सूची में पहले स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति हालांकि 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है।सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके पास 18 अरब डॉलर संपत्ति है। विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर के साथ सूची में तीसरे स्थान पर बने रहे। 

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …