हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने का प्रयास

hindi-language

हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा में शामिल कराने के प्रयास में भारत जुटा है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र में 129 वोट की जरूरत है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विश्व में भारत कद बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए हमें 177 वोट मिले। अब हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी सदस्यता मिलने के बाद हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा में शामिल कराना आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम 129 वोट पाने का प्रयास कर रहे हैं। हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए वित्तीय बोझ समस्या नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में छह आधिकारिक भाषाओं पर दो साल में करीब 49 करोड़ 20 लाख डॉलर (करीब 32.68 अरब रुपये) और एक भाषा पर प्रतिवर्ष चार करोड़ 10 लाख डॉलर (करीब 2.72 अरब रुपये) खर्च आता है। उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दुनियाभर की संसदों की संसदीय समितियों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की वकालत की।

उन्होंने सदन में लिंग आधारित समानता पर चर्चा के लिए अधिक समय दिए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि संसदीय विभागों में प्रभावी नेतृत्व के पद पर महिलाओं की नियुक्ति की जानी चाहिए। वह यहां दुनियाभर की संसद की महिला अध्यक्षों के 10वें सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। 

Check Also

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को दिया एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश

आरबीआई ने सभी क्रेडिट सूचना कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 तक एक आंतरिक लोकपाल नियुक्त करने …